नल जल योजना का नहीं मिल रहा ग्रामीणों को लाभ, पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाई एसडीएम से गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नल जल योजना का नहीं मिल रहा ग्रामीणों को लाभ, पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाई एसडीएम से गुहार | New India Times

ग्राम पंचायत बुधवारा, जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाला ढाना, जिसे मेहदीढाना के नाम से जाना जाता है, अभी तक ग्राम घोषित नहीं है। इसे ग्राम पंचायत बुधवारा से जोड़ा गया है, जबकि बुधवारा की दूरी लगभग 2 किलोमीटर पड़ती है। ग्राम से संबंधित अधिकांश कार्य बुधवारा पंचायत में ही निपटा दिए जाते हैं।

वर्तमान में गांव में दो हैंडपंप हैं, लेकिन दोनों खराब पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम मेहदीढाना में नल-जल योजना तो है, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत मेहदीढाना को ग्राम धाधरा से जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि धाधरा और मेहदीढाना के बीच की दूरी कम है। इसके बावजूद पंचायत द्वारा इसे बुधवारा से जोड़ने की बात कही जा रही है।

नल-जल योजना के तहत धाधरा से दूरी कम होने के कारण ग्रामीणों ने मांग की है कि मेहदीढाना को धाधरा की योजना से जोड़ा जाए, ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके।

By nit

One thought on “नल जल योजना का नहीं मिल रहा ग्रामीणों को लाभ, पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाई एसडीएम से गुहार”
  1. […] 2 जनवरी को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पानी की समस्या से प्रशासन को अवगत कराय…। इस समस्या को न्यू इंडिया टाइम न्यूज़ […]

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article