रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के प्रसिद्ध जीवन ज्योति हॉस्पिटल में रोटरी क्लब अपना के पुर्व अध्यक्ष रोटरी किंग भरत भाई मिस्त्री ने रक्त दान किया एवं हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों को चाकलेट फल फ्रूट बिस्कुट वितरण किये और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में स्टाफ के साथ केक काटा कर मनाया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी रोटेरियन साथी भरत भाई मिस्त्री के निवास पर पहुंचे जन्मदिन की बधाई दी सभी साथियों ने मिस्त्री को माला पहनाकर उसके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भरत भाई मिस्त्री की लगातार 24 घंटे मानव सेवा की हम प्रशंसा करते हैं और आज भी इनके जन्म दिन पर इन्होंने रक्तदान कर सेवा का कार्य किया है वो काबिले तारीफ है।
भरत भाई मिस्त्री के जन्म दिन कि शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का सिलसिला सोशल मीडिया पर लगातार जारी है।

