एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने थाना कांट का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) देवेंद्र कुमार द्वारा थाना कांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के निस्तारण तथा अभिलेखीय व्यवस्था की समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया।

उन्होंने आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निष्पादन, महिला एवं बालिका संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक नगर ने जनपद में पुलिसिंग को जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, शालीन व्यवहार, पेशेवर दक्षता तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article