भिंड में अवैध पानी फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री सील | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

कलेक्टर भिंड एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित फर्म एम.एस. ट्रेडर्स (प्रो. सोनू जैन पुत्र श्री सुभाषचंद्र जैन) की पानी पैकिंग फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। फैक्ट्री में 2 लीटर बिस्लरी, 1 लीटर ब्रिसलेरी, 250 मिली. एक्वाली एवं अक्षत एक्वा नाम से पानी की बोतलें व पाउच पैक किए जा रहे थे।

मौके से 2 लीटर की बोतल, 1 लीटर की बोतल एवं पानी पाउच के नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच में पाया गया कि पैकिंग के लिए उपयोग किए जा रहे रैपर पर सिकंदर कंपू, ग्वालियर एवं लहार का पता अंकित था, जबकि फैक्ट्री भिंड में संचालित की जा रही थी।

टीम ने मौके से 2 लीटर की 450 बोतल, 1 लीटर की 984 बोतल, 500 मिली. की 1700 बोतल, 250 मिली. के 3840 पाउच, लगभग 3000 रैपर और तीन रोल स्टीकर जप्त किए। बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री को विधिवत सील कर दिया गया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी, श्रीमती रीना बंसल एवं श्रीमती किरन सेंगर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article