राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, महेश कुमार शर्मा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर) के कुशल मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर 2025 को सिविल न्यायालय देवरी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और ग्रामीण अंचलों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, अनिल कुमार करोरिया (जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति देवरी) द्वारा लोक अदालत प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रथ देवरी नगर क्षेत्र में प्रचार करेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों महाराजपुर, गौरझामर, केसली आदि स्थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
नागरिकों से अपील
नेशनल लोक अदालत में शासन द्वारा नियमानुसार दी जा रही छूटों का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का निपटारा करवाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए नागरिक तहसील विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायालय परिसर देवरी से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर उपस्थित रहे—
• अनिल कुमार करोरिया, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति देवरी
• महेश कुमार झा, द्वितीय जिला न्यायाधीश, देवरी
• सुश्री निकीता चौहान, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग–1, देवरी
• दीपू शक्य, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग–2, देवरी
• मिथलेश ब्रम्हापुरिया, अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ
• सीताराम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष
• पवन मिश्रा, सचिव
• अन्य कार्यकारिणी सदस्य
• नगरपालिका देवरी व विद्युत विभाग देवरी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण।

