कलेक्टर शिवम वर्मा ने जैविक हाट विक्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को हर सप्ताह मिलेगी बिक्री सुविधा | New India Times

गुलशन परूथी, इंदौर (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा शनिवार को ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं पहुँचे और वहाँ संचालित जैविक हाट विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जैविक विधि से उत्पादित विभिन्न कृषि एवं खाद्य उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा तथा उन्हें प्रत्येक सप्ताह इस हाट बाजार में अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु हाट बाजार से अधिक से अधिक खरीदारी करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ।

उल्लेखनीय है कि आगामी 12, 13 एवं 14 दिसंबर को इसी हाट बाजार में विशेष जैविक मेला आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.