108 एम्बुलेंस सेवा ने फिर जीता भरोसा, बेहोश युवक की बचाई जान | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। शनिवार शाम अचानक कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

एम्बुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर देखा कि शाह आलम पुत्र शहीद आलम अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। स्थिति गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस टीम ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तुरंत उन्हें सीएचसी खुनियाँव लेकर पहुँची।

अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने बाद में घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। बताया गया कि मरीज का मूल निवास थाना मिश्रौलिया क्षेत्र के ग्राम गौरडीह में है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस सेवा जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। यह पूरी तरह नि:शुल्क सेवा है, जिसमें मरीज को अस्पताल पहुँचाने तक एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। इसी वजह से प्रदेशभर में इस सेवा की सराहना की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि 108 सेवा ने संकट की घड़ी में कई परिवारों को सहारा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.