एकलव्य आवासीय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र लापता—सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस जांच जारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एकलव्य आवासीय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र लापता—सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस जांच जारी | New India Times

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जुन्नारदेव में सुरक्षा और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार यहां पर रहकर पढ़ने वाला एक बालक के आशिक अहाके पिता जोगिया अहाके उम्र 12 साल 17/ 11/2025 से लगभग 11:00 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से गायब है उसके पहले बताया जा रहा है कि मां और बहन दोनों मिलने पहुंचे थे जहां गेट तक छोड़ने के बाद से बालक लापता है जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 418/25 दर्ज किया है और बालक की खोजबीन उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे द्वारा शुरू की विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहे हैं। आखिर किसकी लापरवाही है जो विद्यालय परिसर से बच्चा बीते चार दिनों से लापता है अपने आप में ही एक बड़े सवाल खड़े करता है।

मामले को लेकर जब प्रभारी प्रचार संतोष झरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा परमिशन मिलने के लिए नहीं लिया गया है 17 तारीख से लापता है जिसकी शिकायत जुन्नारदेव पुलिस थाने में की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article