अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मुख्यमंत्री ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण लिया। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य उपलब्ध करायी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, मंत्री संजय सरावगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह तथा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव  प्रणव कुमार, आयुक्त पटना प्रमण्डल  अनिमेष परासर, पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  जीतेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक  कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.