उमरखेड़ नगर परिषद के प्रभाग 13 से यास्मीन बानो सय्यद मोईन की उम्मीदवारी पर चर्चा तेज | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

स्थानिक स्वराज संस्था चुनाव में हर दिन नए चेहरे सामने आ रहे हैं। इसी बीच उमरखेड़ नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 13 से एक ऐसी महिला का नाम चर्चा में है, जो अपने माता-पिता के राजनीतिक सफर के कारण पहले से ही जानी-पहचानी शख्सियत हैं।

यास्मीन बानो सय्यद मोईन इस बार नगर परिषद चुनाव में अपनी किस्मत आज़मा रही हैं। उनके पिता दौलत खान उमरखेड़ नगर परिषद के दो बार नगरसेवक रह चुके हैं, जबकि उनकी मां नजमा बी दौलत खान नगर उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। अपने माता-पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए यास्मीन बानो ने कहा कि वे जनता के विकास कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से काम करना चाहती हैं।

उनके पति सय्यद मोईन भी अपने सामाजिक कार्यों की वजह से प्रभाग में काफी लोकप्रिय हैं। यास्मीन बानो ने एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी से प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो प्रभाग 13 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.