पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने किया करमा थाने का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने किया करमा थाने का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना करमा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन भ्रमण कर थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना तथा शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने किया करमा थाने का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने, अभिलेखों को अद्यावधिक बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम, पशु तस्करी और नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही करने तथा सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।

निरीक्षणोपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर पीआरवी वाहनों की चेकिंग की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article