रहमान फाउंडेशन बुरहानपुर की ओर से 5 नवंबर को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 10 हज़ार लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रहमान फाउंडेशन बुरहानपुर की ओर से 5 नवंबर को विशाल भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इस्लामी विद्वान हज़रत मौलाना सज्जाद नोमानी साहब क़िब्ला द्वारा वंचित और हाशिए पर रह रहे भारतीय समुदाय की निस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से वर्ष 1995 में रहमान फाउंडेशन की स्थापना एक ग़ैर-राजनैतिक और नॉन-प्रॉफिट संगठन के रूप में की गई थी।

राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय यह संस्था देश के कई जिलों में अपनी शाखाओं के माध्यम से कार्यरत है। बुरहानपुर में भी यह संगठन धार्मिक विद्वानों के मार्गदर्शन में कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को लाभान्वित कर रहा है।

इसी क्रम में रहमान फाउंडेशन जिला इकाई बुरहानपुर द्वारा निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल, गणपति नाका, बुरहानपुर में एक विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल एवं जांच शिविर का आयोजन 5 नवंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा।

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शिविर समाज के गरीबों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

70 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य कारी मोहम्मद याकूब ने बताया कि रहमान फाउंडेशन, जो वर्ष 1995 से पूरे देश में और पिछले 7 वर्षों से बुरहानपुर में सक्रिय है, इस वर्ष भी समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहा है।

इस शिविर में 70 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जिनमें एमडी से ऊपर डीएम (DM) कैटेगरी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक शामिल होंगे, जो इंदौर के श्री अरविंदो अस्पताल से विशेष रूप से आ रहे हैं।

यह शिविर बुरहानपुर जिला अस्पताल और श्री अरविंदो अस्पताल, इंदौर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। अत्याधुनिक मशीनों से निशुल्क जांच की सुविधा शिविर में 10 हज़ार से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां कई गंभीर रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी।

मुख्य विशेषज्ञता क्षेत्र होंगे:
हृदय रोग, कैंसर रोग, स्त्री रोग (स्तन व सर्वाइकल कैंसर), नेत्र रोग, कान-नाक-गला, हड्डी रोग, शिशु रोग, मूत्र रोग एवं जनरल मेडिसिन।

निशुल्क जांचें:
ईको (हृदय जांच), ईसीजी, मैमोग्राफी, मोतियाबिंद सहित नेत्र जांच, पेप स्मीयर, कॉलपोस्कोपी, सोनोग्राफी, शुगर, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन जांच। गंभीर मरीजों के लिए विशेष सहयोग

कारी मोहम्मद याकूब ने आगे बताया:
“जो मरीज इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा चिन्हित किए जाएंगे और जिन्हें आगे इलाज की आवश्यकता होगी, उन्हें इंदौर के श्री अरविंदो अस्पताल में निशुल्क उपचार के लिए ले जाया जाएगा तथा इलाज के बाद वापस बुरहानपुर लाकर छोड़ा जाएगा।”

यह पहल दर्शाती है कि सामाजिक संस्थाएं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मिलकर किस प्रकार जरूरतमंदों को उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उनके घर के निकट पहुंचा सकते हैं। रहमान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुरहानपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभूतपूर्व अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

By nit