पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के घर चोरी 2500 दस्तावेज़ और सीडीज ग़ायब : इत्तेफ़ाक या साज़िश ?? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के घर चोरी 2500 दस्तावेज़ और सीडीज ग़ायब : इत्तेफ़ाक या साज़िश ?? | New India Times

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खडसे के जलगांव स्थित मुक्ताई निवास का ताला तोड़कर अज्ञातों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मीडिया से बातचीत में खडसे ने बताया कि परसो की रात करीब एक बजे मेरे घर का लॉक तोड़कर मुझे उपहार मे मिली चांदी की चीजे और मेरे रिश्तेदार के घर से 50 ग्राम सोने के जेवर लूटे गए। मेरे शयन कक्ष में रखे करीब 2500 महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और सभी CD कैसेट्स पेन ड्राइव भी गायब है। सूचना के अधिकार कानून से मैने गोपनीय दस्तावेज़ जुटाए थे वो सारे चोरी कर लिए गए है। एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी से विधान परिषद के वर्तमान सदस्य एकनाथ खडसे ने पुलिस प्रशासन की क्लास लगा दी है। कहा बीते एक साल में जलगांव जिले में डकैतियों की 300 घटनाएं हुई।

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के घर चोरी 2500 दस्तावेज़ और सीडीज ग़ायब : इत्तेफ़ाक या साज़िश ?? | New India Times

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे का पेट्रोल पंप लुटा गया , पूर्व विधायक साहेबराव पाटिल के घर पर चोरों ने हाथ साफ़ किया। पूरे जलगांव जिले में बालू माफिया सर पर बैठ गए हैं, देसी पिस्तौलें बिक रही है। सालभर पहले से मैंने जिलाधीश को बार बार लिखित में कई शिकायते की है लेकिन पुलिस हफ़्ते लेने में मशगूल है। पुलिस और अपराधियों ने आपस में हाथ मिला लिया है।

खडसे ने सवाल पूछा है कि ” मेरे घर पर चोरी करने के पीछे क्या मक़सद हो सकता है ? इस प्रेस वार्ता में खडसे ने अज्ञातों द्वारा चोरी किए जा चुके गोपनीय दस्तावेजों और सीडीज का जिक्र कर जनता को वह सारी पुरानी बाते याद दिला  दी है जिन्हें जनता भूल चुकी थी और सरकार ने भी उन बातो से जुड़े मामले पर पर्दा डाल दिया है। विदित हो कि देवेन्द्र फडणवीस के राज में किसी भी प्रकरण की जांच कराने के पहले संदिग्धों को क्लीन चिट देने की शानदार परंपरा चलती आ रही है।

गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस फेल : ज्ञात हो कि 2014 से महाराष्ट्र के गृह मंत्री की हैसियत से काम कर रहे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरासर फेल साबित हो चुके है। प्रधान – पुरोहित – सेठ – लठैत – गोदी पत्रकार से नियंत्रित समाज चाहने वाली पुरातन रूढ़िवादी सोच ने आधुनिक महाराष्ट्र मे अव्यवस्था फैला रखी है। बाढ़ से पीड़ित किसान कर्ज़ माफी के लिए सड़कों पर है और सरकार के मंत्री इन किसानों से दूर भाग रहे है। जनता सवाल पूछ रही है कि देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र को पुलिस स्टेट में बदलकर चलाना चाहती है ?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.