ग्राम पंचायत सचिव अनीता उईके निलंबित, अभिलेख संधारण में गंभीर लापरवाही पर जिला पंचायत छिंदवाड़ा की कार्रवाई | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने ग्राम पंचायत गांगीवाड़ा की सचिव अनीता उईके को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2024-25 के अभिलेखों की जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम पंचायत गांगीवाड़ा में किए गए व्यय के अभिलेखों का संधारण तथा रोकड़बही का लेखांकन मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत (लेखा) नियम 1999 के अनुरूप नहीं किया गया था। साथ ही रिकॉर्ड संधारण में गंभीर लापरवाही सामने आई।

जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती उईके को पहले कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन उनके जवाब को संतोषजनक नहीं पाया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुशंसा पर जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्तें) नियम 2011 के तहत निलंबित किया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.