हत्याकांड का दमुआ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हत्याकांड का दमुआ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

दमुआ थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते की गई थी।
दिनांक 28.10.2025 को सूचनाकर्ता मंजूलाल उइके पिता जागेलाल उइके (उम्र 30 वर्ष), निवासी चिमनीढाना नंदौरा, थाना दमुआ, जिला छिंदवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27.10.2025 को शाम लगभग 6 बजे वह अपनी बहन कमलवती, बहनोई हंसलाल पंद्राम, बच्चे और परिजनों के साथ ग्राम मांडई में मढ़ई मेला देखने गए थे।

हत्याकांड का दमुआ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मेला न मिलने पर सभी लोग वापस लौट आए। रास्ते में कन्हान नदी के पास बच्चों से पूछने पर पता चला कि हंसलाल किसी मोटरसाइकिल सवार के साथ मांडई से चला गया है। अगली सुबह करीब 7 बजे चाचा गनपत उइके ने सूचना दी कि पुराना चीरघर, दमुआ के पास हंसलाल पंद्राम का शव पड़ा है।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मृतक की गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। इस पर थाना दमुआ पुलिस ने मर्ग क्रमांक 73/2025 धारा 194 बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव सुनील वरकड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पूनाराम धुर्वे (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम ब्रजपुरा थाना दमुआ) और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को ग्राम डोडासेमर थाना नवेगांव के जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि 27.10.2025 की रात करीब 8 बजे मृतक हंसलाल के साथ भैंसासुर रोड की टेकरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान हंसलाल ने नाबालिग आरोपी को गंदी गालियां दीं और हाथापाई की, जिससे गुस्से में नाबालिग ने उसके गले पर कई बार चाकू से वार कर दिया। इसके बाद पूनाराम ने भी मृतक के गले पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को छिपाने के लिए उन्होंने उसे पास के सागौन के पेड़ के नीचे खींच दिया और हथियार को फेंक दिया।

जप्त सामग्री:
घटना में प्रयुक्त चाकू
पल्सर मोटरसाइकिल
खून से सने कपड़े
मोबाइल फोन

मृतक का नाम: हंसलाल पंद्राम पिता गुलाब पंद्राम, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी चिमनीढाना नंदौरा, थाना दमुआ, जिला छिंदवाड़ा।

सराहनीय कार्य:
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार, सहायक उपनिरीक्षक शैलेष सिंह ठाकुर, प्र.आर. 284 रविशंकर उइके, प्र.आर. 329 धरमदास, प्र.आर. 776 शिवराम उइके, प्र.आर. 985 संदीप चौरसिया, आर. 927 विपिन कमरे, आर. 15 सुरजीत मरकाम, आर. 133 योगेश ठाकुर और आर. 830 राजकुमार, आर. 878 राघवेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.