घानाउमरी में जुआरियों के फड़ पर पुलिस का छापा, नगदी और ताश बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव के थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने जानकारी दी कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश और एसडीओपी सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घानाउमरी में जुआरियों द्वारा 52 पत्तों का फड़ सजा होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, जुआरी रूपेश हरिचंद मोहन के पास से नगदी 2,250 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। इसके चलते अपराध क्रमांक 177/25, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी तरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक लखन लाल, प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश और अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article