साबिर फिटवेल बने अलीराजपुर-झाबुआ जिले के कांग्रेस मीडिया प्रभारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग द्वारा हाल ही में प्रदेश के 53 जिलों में 44 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल को अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलों का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

साबिर फिटवेल अपने प्रभाव वाले जिलों में कांग्रेस नेताओं को सक्रिय रखने, मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार स्थानीय नेताओं की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक एवं कम्युनिकेशन प्रभारी अभय तिवारी के निर्देशानुसार उन्हें सौंपे गए दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाया जाएगा।

साबिर फिटवेल शीघ्र ही पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, वीर सिंह भूरिया, श्रीमती सेना पटेल, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, वाल सिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों से विचार-विमर्श कर जिला प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर सूची प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग को भेजेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article