वित्त मंत्री की उपस्थिति में नगर निगम सदन की बैठक, 3 अरब 81 करोड़ 50 लाख के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त मंत्री की उपस्थिति में नगर निगम सदन की बैठक, 3 अरब 81 करोड़ 50 लाख के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित | New India Times

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में नगर निगम का सदन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर अर्चना वर्मा ने की।
बैठक में शहर के चौमुखी विकास हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और 3 अरब 81 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में सुभाषनगर क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल निर्माण, वित्तीय वर्ष 2025–28 का संशोधित बजट तथा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अनुमानित व्यय को लेकर प्रस्ताव रखे गए।
जिसमें प्रारंभिक अवशेष 7000 लाख एवं अनुमानित प्राप्तियां 35093 लाख रुपये तथा अनुमानित व्यय 38150 लाख रुपये शामिल हैं। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुझाव दिया कि भविष्य में सदन की सभी बैठकों की वीडियोग्राफी कराई जाए, ताकि निर्णयों में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने महानगर के नाले-नालियों की नियमित सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में सुनियोजित ढंग से विकास कार्य कराएं, जिससे नागरिकों को अधिक सुविधा मिल सके। बैठक में पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएँ रखीं, जिन पर महापौर एवं नगर निगम अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में ददरौल विधायक अरविन्द सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, कार्यकारिणी समिति के उप-सभापति वेद प्रकाश मौर्य, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article