छटा तेरी तीन लोक से न्यारी: श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ गिर्राज पूजन व अन्नकूट महोत्सव | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

महोली रोड स्थित ईस्ट प्रताप नगर में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ गिर्राज पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित अन्नकूट प्रसाद वितरण में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में भक्तों ने जयकारों की गूंज के बीच गिर्राज जी की सप्त परिक्रमा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सुबह से ही स्थानीय लोग आयोजन की तैयारियों में लगे हुए थे। सभी ने सामूहिक रूप से सर्वप्रथम गोबर से गिर्राज जी की छवि निर्मित की, जिसके बाद उसे हीरे-मोती, आभूषण, अबीर-गुलाल, पुष्प-मालाओं आदि से सुंदर रूप से अलंकृत किया गया। शाम के समय अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें भक्तों की बड़ी संख्या शामिल रही।

भक्त अपने आराध्य गिर्राज जी के दर्शन के लिए उत्साहित और भाव-विभोर दिखाई दिए। पूजन के उपरांत भक्तों ने गिर्राज जी की परिक्रमा की तथा “छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज”, “मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो” जैसे भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य किया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सभी ने संकल्प लिया कि इस आयोजन को हर वर्ष इसी प्रकार सामूहिक सहयोग से किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक: प्रो. बलदेव सिंह
सहयोगकर्ता एवं उपस्थित गण:
सुभाष अग्रवाल, रामनरेश शर्मा, शिवकुमार तोमर ‘हरि बोल’, पत्रकार राजकुमार तोमर, पार्षद कुलदीप पाठक, निरंजन अग्रवाल, विक्की छौंकर, अनिल चौधरी, हरिओम चौधरी, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बी.एस. चौधरी, राजकुमार शर्मा, राजेश गोयल, उमेश गौतम, रोनू शर्मा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, कुंजबिहारी गौतम, मोहित वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल, सी.पी. तिवारी आदि।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article