हीरोगिरी पड़ी भारी: मुंह में सुतली बम फोड़ते समय 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, जबड़ा उड़ा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हीरोगिरी पड़ी भारी: मुंह में सुतली बम फोड़ते समय 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, जबड़ा उड़ा | New India Times

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र में गाय गोहरी (गोवर्धन पूजा) पर्व के बाद एक युवक को हीरोगिरी करना महंगा पड़ गया। युवक ने अपने ही मुंह में सुतली बम फोड़ने की कोशिश की, जिससे हुए ज़ोरदार धमाके में उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, पेटलावद के टेमरिया गांव का रहने वाला 18 वर्षीय रोहित बाछीखेड़ा गांव में गाय गोहरी का पर्व देखने गया था। कार्यक्रम के बाद उसने सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने मुंह में पटाखे फोड़ने की कोशिश की।

पहले उसने 6-7 छोटे पटाखे अपने मुंह में दबाकर फोड़े, लेकिन इसके बाद अति उत्साह में उसने एक सुतली बम मुंह में रखकर फोड़ने की कोशिश की। उसी समय हुए तेज धमाके से उसका जबड़ा उड़ गया और चेहरा बुरी तरह घायल हो गया।

पेटलावद की एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक गाय गोहरी पर्व के बाद सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए आतिशबाजी कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घायल रोहित को तत्काल पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रतलाम रेफर किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article