नूतन वर्ष के पावन अवसर पर जिनालय द्वार का हुआ भव्य उद्घाटन, साध्वी रत्नरेखा के सान्निध्य में निकला शोभायात्रा जुलूस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ में नूतन वर्ष के पावन अवसर पर साध्वी भगवंत श्री रत्नरेखा जी एवं साध्वी मंडल के सान्निध्य में शहर के विभिन्न जिनालयों के द्वार उद्घाटन का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्री ऋषभदेव बावन जिनालय, श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जिनालय, श्री पुंडरीक स्वामी गणधर मंदिर, श्री जिनदत्त कुशल सूरी दादावाड़ी, श्री महावीर बाग तथा श्री गोड़ी पार्श्वनाथ जिनालय के पट्ट (द्वार) लाभार्थी परिवारों द्वारा खोले गए। इसके पश्चात साध्वी मंडल द्वारा धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भगवान महावीर स्वामी जी ने अपनी अंतिम देशना 16 प्रहर तक सतत प्रदान करते हुए समस्त जीवों का कल्याण किया।

भगवान की अंतिम वाणी आज भी ‘उत्तराध्ययन सूत्र’ के रूप में हमारे बीच विद्यमान है, जिसका श्रवण कर सभी जीव मोक्षमार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। नूतन वर्ष पर द्वार खोलने के लिए सुबह एक शोभायात्रा (जुलूस) निकाला गया। इसकी शुरुआत प्रातः 4:45 बजे बावन जिनालय से साध्वी रत्नरेखा जी को लेकर समाजजन एवं लाभार्थी राहुल अमृतलाल सागरमल संघवी परिवार के साथ उनके निवास, जगमोहनदास मार्ग, पहुंची।

वहीं से सुबह 5:10 बजे जुलूस आरंभ होकर राजवाड़ा से राधाकृष्ण मार्ग होते हुए, निर्वाण लाडू के लाभार्थी डॉ. ज्ञानचंद अभिषेक मेहता परिवार को शामिल करते हुए 5:40 बजे श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पहुंचा। यहां सभी जिनालयों के द्वार खोले गए और निर्वाण लड्डू अर्पित किए गए। इसके पश्चात सुबह 6:45 बजे साध्वीश्री द्वारा भक्तामर स्तोत्र, गौतम स्वामी जी का रास एवं नूतन वर्ष की मांगलिक श्रवण कराई गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत मनोहरलाल छाजेड़ परिवार द्वारा गौतम स्वामी जी की वाक्षेप पूजा की गई, दर्शन मेहता परिवार ने महावीर स्वामी जी की आरती उतारी, जबकि जीवन बेन पोरवाल ने गौतम स्वामी जी की आरती उतारी। इसके पश्चात सुबह 8:15 बजे सकल श्री संघ की नवकारसी बावन जिनालय धर्मशाला में हुई, वहीं 11:15 बजे एकाशनी तपस्वी का खीर एकाशन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता ने किया एवं आभार श्री संघ सचिव रत्नदीप सकलेचा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर चातुर्मास प्रमुख कमलेश कोठारी ने सभी समाजजनों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विभिन्न जिनालयों के द्वार खोलने और निर्वाण लड्डू चढ़ाने का लाभ अनेक परिवारों ने लिया। रिंकू रुनवाल ने बताया कि द्वार खोलने के लाभार्थियों में बावन जिनालय एवं नाकोड़ा मंदिर में राहुल अमृतलाल संघवी परिवार गणधर मंदिर एवं दादावाड़ी में कमलेश सुजानमल कोठारी परिवार निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी डॉ. ज्ञानचंद धर्मचंद, अभिषेक एवं आरव मेहता परिवार रहे।

इसके साथ रंगपुरा श्री केशरियानाथ जी दादावाड़ी, गुरुदेव एवं नाकोड़ा भैरव जी के लाभार्थी राहुल अमृतलाल सागरमल संघवी परिवार, श्री गौतम स्वामी जी के लाभार्थी उल्लास, उमंग, मणिलाल जैन परिवार, दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीश्वर जी विहार धाम फूलमाल में यशवंत, निखिल, शार्दूल, जिनांश भंडारी परिवार, श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर में अनिल, राजेंद्र बाबूलाल संघवी परिवार, श्री पुंडरीक स्वामी गणधर मंदिर में कमलेश सुजानमल कोठारी परिवार, गोड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में अशोक समरथमल राठौर परिवार, महावीर बाग में जितेंद्र भरत बाबेल एवं रमेशचंद्र बाठिया परिवार, और देवझिरी श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पीटोल में मनोहरलाल भंडारी परिवार शामिल रहे।

By nit