रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गायत्री परिवार से जुड़े चौहान परिवार ने मेघनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में प्रतिदिन सुबह सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों का भेरुलाल चोहान, सुशीला चोहान, पंकज चोहान, सपना चोहान, उमा चोहान, आदर्श चोहान के परिवार ने फूलों की माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया।
चौहान परिवार ने बताया कि सफाई कर्मचारी सुबह जल्दी आकर पूरे वार्ड की सफाई अपने घर की तरह करते हैं। हम इनके द्वारा की जाने वाली सफाई से संतुष्ट और खुश हैं। पूरे नगर में वार्ड नंबर 3 की तरह सफाई होनी चाहिए ताकि पूरा नगर स्वस्थ और सुंदर रहे।
