करमा में संपन्न हुई जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

करमा में संपन्न हुई जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम | New India Times

करमा थानांतर्गत 29 सितंबर 2025 को मां विंध्यवासिनी इंटरमीडिएट कॉलेज पांपी में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई।
अंडर 19 और अंडर 17 बालिका वर्ग में हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया की टीम ने मां विंध्य विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी को पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की।अंडर-19 बालक वर्ग में मोती सिंह इंटर कॉलेज करमा के बच्चों ने मां विंध्यवासिनी इंटरमीडिएट पांपी को पराजित करते हुए 15 /1 से जीत दर्ज की।वहीं अंदर 17 बालक वर्ग में लालजी सिंह शिक्षण संस्थान बिसहार और हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया  के बीच प्रतियोगिता कराई गई जिसमें लालजी सिंह शिक्षण संस्थान बिसाहार की टीम 15/2 से विजई रही।

इस मौके पर व्यायाम शिक्षक मुस्तकीम अहमद, वसीम अकरम, खेल शिक्षक प्रदीप सिंह, प्रधानाध्यापक यूपीएस पनारी, दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य लालजी सिंह बिसहार,
सत्येंद्र सिंह एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article