बालिकाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रेरित करने के लिए एक दिन का प्रधानाचार्य बनी सौम्या सिंह | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

बालिकाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रेरित करने के लिए एक दिन का प्रधानाचार्य बनी सौम्या सिंह | New India Times

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित हो रहे हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में मिशन शक्ति के क्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उनके प्रति हो रहे अन्याय के प्रति प्रेरित करते हुए एक दिन के लिए प्रधानाचार्य पद का प्रभार बारहवीं की छात्रा कु सौम्या सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, उप प्रधानाचार्य अरुण पति त्रिपाठी, प्रवक्ता चंद्र कांत मिश्र, डाॅ मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, कमलेश सिंह, वसीम अकरम, सुरेश यादव, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे। बालिकाओं को संबोधित करते हुए एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य सौम्या सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं एवं महिलाओं को किसी भी विशेष परिस्थिति में अपने बुद्धि विवेक से काम करते हुए उसका निराकरण करने हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर से तत्काल संपर्क करें और उस मुसीबत का सामना करें जिसका सभी लोगों ने सराहना की।

By nit