हाजी मोहम्मद हारून चौथी बार निर्विरोध चुने गए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी समिति की चुनावी बैठक भोपाल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संगठन का प्रांतीय चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद हारून को पुनः जमीअत उलमा मध्यप्रदेश का निर्विरोध चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

हाजी मोहम्मद हारून चौथी बार निर्विरोध चुने गए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष | New India Times

जमीअत उलमा के मीडिया प्रभारी हाजी इमरान ने बताया कि लगातार चौथी बार हाजी मोहम्मद हारून साहब को जमीअत उलमा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है । इस के इलावा सभा में चार उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ। जिनमें चार उपाध्यक्ष चुने गए,
मुफ्ती आज़म अब्दुर्रहीम क़ासमी (भोपाल)
मौलाना हाफ़िज़ तैय्यब खरगोन (खरगोन)
सुहैल मिर्ज़ा एडवोकेट (आष्टा)
मुनीर अहमद (इंदौर)
साथ ही, डॉ. मेहरुल हसन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।।
इस प्रांतीय चुनावी बैठक में प्रदेश भर से जमीयत उलमा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

हाजी मोहम्मद हारून चौथी बार निर्विरोध चुने गए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष | New India Times

चुनाव  दिल्ली मुख्यालय से पधारे केंद्रीय पर्यवेक्षकों  की देखरेख मैं हुआ।जिनमें कारी मोहम्मद यामीन (नाज़िम-ए-आला, जमीयत उलमा पश्चिमी यू.पी.)
अतीकुर्रहमान कुरैशी ( संयोजक, मिसाली ज़िला, गुजरात)
मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्ला उसामा (उपाध्यक्ष, जमीयत उलमा उत्तरप्रदेश) मौलाना अब्दुल जब्बार पाशा,
मौलाना मोहम्मद अज़हरुद्दीन, आदि मौजूद रहे।

हाजी मोहम्मद हारून चौथी बार निर्विरोध चुने गए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष | New India Times

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने अपने उद्बोधन में  कहा कि जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के सभी कार्यकारणी सदस्य और नवनिर्वाचित पदाधिकारी अब और अधिक तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएँ। कोई भी पद नई जिम्मेदारियों को लेकर आता है।जिन्हें हमें ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ निभाना चाहिए। मौजूदा हालात में आवश्यकता है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। जब संगठन मजबूत होगा तभी हम कौम, मिल्लत और देश की और बेहतर सेवा कर पाएँगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.