रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक वीर सिंह भूरिया मेघनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने 2 छात्रावास भवन एक हाई सेकेंडरी स्कूल भवन का भी लोकार्पण किया गया। मेघनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत मंडली, रंभापुर में नवीन सीनियर बालक छात्रावास भवन व हाई सेकेंडरी भवन मण्डली का लोकार्पण कर विधायक वीर सिंह भूरिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी विधानसभा में मेरे द्वारा सतत शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हमेशा में तात्पर्य रहता हूं आप सभी बालक बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर अपना ओर अपने परिवार एवं गांव का नाम रोशन करें क्योंकि हमारे माता-पिता हमसे अनेक उम्मीद रख कर हमें विद्यालय भेजते हैं। अच्छी विद्या ग्रहण कर उनका नाम रोशन करना चाहिए क्षेत्र में कहीं भी शिक्षा को लेकर कोई भी समस्या हो तो आप मुझसे आकर मिलना में हर संभव मदद करूंगा।
इस अवसर पर मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया, जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष सुशीला गोरसिंह भूरिया, मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवल सिंह नायक, जिला पंचायत सदस्य रमिला कालू भाई, सेवादल जिला अध्यक्ष रायसिग गहलोत, उदय सिंह हाडा, सरपंच कालु भूरिया, वालहिग भूरिया, जंगल सिंह डिंडोर, कलसिंह भूरिया, सुरेश भूरिया, चारेल, सेवादल यंग बिगेड जिला अध्यक्ष दिलिप भूरिया, झाबुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, दिनेश चन्द्र झाड़, हरिसिंह भूरिया, खेमराज, भारत सिंह ठाकुर, अभय कुमार जैन, हरपाल सिंह खतेड़िया, अर्जुन सिंह सांकला, सीताराम सकवाल, धन्नालाल बसेर, राकेश भूरिया,सोमलाल भूरिया सहित कांग्रेस के सेकंडों पद अधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

