स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी गोला में विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी गोला में विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न | New India Times

सीएचसी गोला के अंतर्गत सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश के नेतृत्व में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 957 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें 409 पुरुष और 548 महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। जांचों में हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग 116 मरीजों (पुरुष 43, महिला 73) की की गई।

इसी प्रकार डायबिटीज की जांच 47 मरीजों (पुरुष 17, महिला 30) में हुई। कैंसर (ओरल, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट) की स्क्रीनिंग 163 मरीजों (पुरुष 73, महिला 90) की गई। इसके अलावा टीबी स्क्रीनिंग में 18 मरीज (पुरुष 7, महिला 11) शामिल रहे। महिलाओं के लिए 54 एएनसी चेकअप किए गए। साथ ही टीकाकरण एवं अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इस मेगा शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.