अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, अनूपपुर (मप्र), NIT:

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही | New India Times

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। दिनांक 09.09.25 को टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक दीपक बुन्देला के द्वारा बिना नम्बर का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर की ट्राली में अवैध रूप से उत्खनन की हुई रेत को परिवहन करते हुए रोका जाकर कार्यवाही की गई।

ट्रेक्टर के चालक नारायण राठौर पिता नत्थूलाल राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बरी थाना कोतवाली अनूपपुर व बाहन स्वामी दयालू उर्फ प्रेमलाल राठौर पिता मंगलिया राठौर उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम सीतापुर वार्ड न.11,  थाना कोतवाली जिला अनूपपुर के विरूद्ध अपराध क्र. 445/25 धारा 303(2), 317 (5) बीएनएस 4/21 खनिज अधिनियम 130/177(3) एमव्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर बाहन को मय रेत के जप्त किया गया एवं मौके पर अवैध रेत परिवहन करते पाये गये चालक को गिरफ्तार कर वाहन स्वामी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article