मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में स्थित गायत्री परिवार ट्रस्ट हमेशा से ही विवादों में रहा है। इसका एक मामला अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर के दफ़्तर में पूर्व से चल रहा है और जनसुनवाई में भीम आर्मी के साथ-साथ मराठा, प्रजापति, माली समाज जेसे विभिन्न कई समुदाय के संगठनों के पदाधिकारी एक साथ गायत्री ट्रस्ट से परेशान होकर कलेक्टर बुरहानपुर से मिलने पहुंचे। वहां पर ज्ञापन के माध्यम से इस ट्रस्ट के विरुद्ध में तुरंत कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन एडवोकेट विजय कुमार मेढे द्वारा किया गया। माली समाज अध्यक्ष प्रभाकर चौधरी द्वारा बताया गया की घर से भागे युवा युवती को लोभ लालच देकर शादी करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। गायत्री परिवार ट्रस्ट परिजनों के बिना उपस्थिति के विवादित शादी लगाकर जिले में आपसी संबंध बिगाड़ने का काम कर रही है।
भीमआर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने अपनी बात रखते हुये कहा कि राजनीतिक दल एवं कुछ अधिकारी इसे बचाने में लगे हुए हैं और पुरा संरक्षण दिया जा रहा है। यदी इस ट्रस्ट पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन भी करना पड़े तो जिले की शांति के लिए किया जायेगा। संभाजी सगरे पार्षद, सुनील महाजन, दत्तू मेढे, जीतू सवलदेकर, प्रभाकर चौधरी, सुधाकर महाजन, प्रमोद सावद, हरिभाऊ महाजन, भागवत महाजन, विजय मेढे, रमाजन तड़वी, सचिन मोरे, अंकुर गंगाराड़े,आदि उपस्थित रहे।

