गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा ने युवाओं में जोश भर दिया है। बीते दिनों कांग्रेसी मंच से किसी युवक द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को अभद्र टिप्पणी की गई थी जिस पर कांग्रेसियों ने उस टिप्पणी का विरोध किया था लेकिन उसके बावजूद भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया। भाजपा का यह मुद्दा भी फेल साबित हुआ दिख रहा है।बिहार में वोट चोरी के मामले में भाजपा पूरी तरह घिर चुकी है। राहुल गांधी की यात्रा में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे बिहार के बच्चे बच्चे की जुबान पर है। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोलते हुए घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल भाजपा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और मनोज गुप्ता की जमकर फजीहत कर दी क्योंकि कुछ महीनों फर्जी आईडी राज मल्होत्रा के नाम पर दोनों पति-पत्नी चला रहे थे उसके पत्रकार की मां गालियां दे रहे थे साइबर पुलिस में मामला दर्ज हुआ आज यही राहुल गांधी को बोल रही है शर्म करो।
“कांग्रेस मुर्दाबाद”, “माफी दो–माफी दो” सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में झंडे-बैनर लेकर पहुंचे और कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की।इस उग्र प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा नेता त्र्यंबक तिवारी, कपिल देव वर्मा, मोनू सिंह, राम शब्द यादव, सत्यम तिवारी, बाल्मिक उपाध्याय और प्रेमलता एडवोकेट ने की।
त्र्यंबक तिवारी ने ललकारते हुए कहा— “कांग्रेस नेताओं की जुबान अब हद से बाहर जा चुकी है, यदि सार्वजनिक माफी नहीं मिली तो सड़कों से सदन तक आंदोलन की आग भड़क उठेगी।”कपिल देव वर्मा ने कांग्रेस को “गाली-गलौज की राजनीति करने वाली पार्टी” करार दिया।मोनू सिंह और प्रेमलता एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र लोकतंत्र पर कलंक है और भाजपा इसे हर हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं, कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा—“भाजपा कार्यकर्ताओं का यह हंगामा सिर्फ जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की चाल है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं और भाजपा बेतुकी बयानबाजी को मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रही है।

”उन्होंने तंज कसा कि “भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं, न महंगाई पर बोलते हैं, न बेरोजगारी पर। हर बार भावनात्मक मुद्दों और नौटंकी से ध्यान भटकाने की राजनीति करते हैं। असलियत यह है कि भाजपा के पास जनता को देने के लिए सिर्फ जुमले बचे हैं।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ “भाजपा हटाओ–देश बचाओ” और “महंगाई की मार, भाजपा सरकार बेकार” जैसे नारे लगाए।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया। जिले में इस राजनीतिक टकराव से माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
