नगर निगम आयुक्त ने नेचर ग्रीन की आई.ई.सी. टीम  के साथ चलाया विशेष सफाई अभियान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी)NIT:


नगर आयुक्त जग प्रवेश वर्मा द्वारा निगम की टीम एवं नेचर ग्रीन की आई.ई.सी. टीम  के साथ में डैंपियर नगर स्थित अहिल्या बाई पार्क विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व, कचरे के सही निस्तारण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर स्वस्थ अधिकारी गोपाल के साथ कंपनी के परियोजना प्रबंधक अभिलाष चौधरी, ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई आदि उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा आयोजित यह पहल स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। वहीं नगर आयुक्त जग प्रवेश वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में मछली फाटक स्थित कूड़ा ढलाव घर को हटाकर स्थल का सुंदरीकरण किया गया। इस पहल से न केवल क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप मिला है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी उठाया गया है। इस अवसर पर नेचर ग्रीन कंपनी के परियोजना प्रबंधक  अभिलाष सांगवान, ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई अपनी आईईसी टीम एवं ऑपरेशन टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को कचरे के पृथक्करण तथा डस्टबिन के सही उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।नगर निगम द्वारा की गई यह पहल स्वच्छता मिशन को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।