रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र)NIT:
मेघनगर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर भागवत पोथी नगर भ्रमण श्रीमद् भागवत सप्ताह महोत्सव 31 अगस्त 7 सितम्बर 2025 मंदिर प्रांगण में कथा का भव्य आयोजन शंकर मंदिर समिति द्वारा किया गया ।

शंकर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य दिलीप प्रजापत ने बताया प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीमद भागवत सप्ताह जी का आयोजन तहत अनेक कार्यक्रमों को प्रतिदिन किये जाएंगे । जिसके तहत भागवत पोथी को सिर पर रखकर यजमान भगवती प्रजापत व उनके परिवार एवं नगर वासीयो ने नगर भ्रमण के लिए विश्वकर्मा मंदिर से जुलूस निकाल जुलूस साई मंदिर चौराहे पर पहुंचा यहां वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सोनगरा नीरज श्रीवास्तव एवं अन्य साथियों नेफुलो की वर्षा कर भागवत पोथी पर फुलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

कथा स्थल पर पुज संत बद्रीदास महाराज, बलराम दास महाराज द्वारा कथा वाचक शास्त्री दिनेश शर्मा का फुलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
पंडित दिनेश शर्मा ने बताया की कथा प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव 5 सितंबर को गोवर्धन उत्सव 6 सितंबर को कृष्ण।
रुकमणी विभात्सव 7 सितंबर को परीक्षित मोक्ष कथा साथ ही कथा का समापन होगा मंदिर के महंत बद्रीदास महाराज एवं बलराम महाराज शंकर मंदिर समिति के सभी सदस्य ने सभी ग्रामवासियों से निवेदन किया है कि प्रतिदिन कथा में आकर धर्म लाभ लेवे।
