नशामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नशामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | New India Times

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत (01 से 31 अगस्त 2025 तक) कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले के मार्गदर्शन में जिला झाबुआ में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रमों/गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शासकीय हाईस्कूल मोहनकोट में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाईश दी गई एवं नशा मुक्ति प्रचार हेतु शपथ दिलाई गई। उपस्थित प्राचार्य रामलाल कटारा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, समस्त शिक्षकगण तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे एवं नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण दिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.