अमरपाटन में खाद घोटाला: वितरक ने 300 बोरी छुपाई, अधिकारी की सख्ती पर ताला लगाकर फरार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अमरपाटन में खाद घोटाला: वितरक ने 300 बोरी छुपाई, अधिकारी की सख्ती पर ताला लगाकर फरार | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र अंतर्गत खजुरी सुखनंदन में वितरक शिवप्रताप कुशवाहा के द्वारा खाद वितरण की शिकायत की  गयी। जिस पर कृषि विस्तार अधिकारी अमरपाटन ने वितरक के यहां आकर खाद वितरण का दिनांक 19 अगस्त 25 के दोपहर से वितरण कार्य शुरू किया जिसमें एक कमरे में लगभग 300 बोरी खाद अघोषित रखी थी। जिसे वितरक ने चुपचाप ताला बंद कर कृषि विस्तार अधिकारी से तू तू मत मय करने लगा तब कृषि विस्तार अधिकारी ने पुलिस थाना ताला और तहसीलदार अमरपाटन को फोन पर से जानकारी दी गई।

अमरपाटन में खाद घोटाला: वितरक ने 300 बोरी छुपाई, अधिकारी की सख्ती पर ताला लगाकर फरार | New India Times

जानकारी मिलते ही मर दल-बल के साथ पुलिस थाना प्रभारी एम.के.मिश्रा और नायब तहसीलदार ताला और तहसीलदार अमरपाटन डॉ.आर.डी.साकेत ने मोर्चा संम्हालते हुए भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज तो वितरक ताला बंद कर भाग गया। तो सील चपड़ा लगवाया गया है। कल ताला तोड़कर किसानों को शासन रेट पर किसानों के भूमिस्वामित्व रिकॉर्ड देखकर वितरण कराया जायेगा। इस बात से सहमत होकर किसानों ने शांत हो गये और कल के इंतजार में हो गये। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी ने कहा कि इस वितरक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जायेगी और यदि रात में सील चपड़ा तोड़ा जाकर खाद गायब की गई तो इसकी भी एफ आई आर पुलिस में दर्ज कराई जायेगी और वितरक का लाइसेंस रद्द कराया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.