मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस परामर्श केंद्र में 131 दंपति (पति पत्नी) सुला समझौता के तहत एक दूसरे के साथ रहने को हुए राज़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि परामर्श केंद्र में ऐसे दंपति, पति-पत्नी जिनका आपसी विवाद चल रहा संबंध विच्छेद हो चुके तथा कोई अभियोग पंजीकृत करना चाहते हैं ऐसे दंपति को परामर्श केंद्र पर बुलाकर समझा बुझाकर उनकी मर्जी से समझौता कराया जाता है।
इस वर्ष 2025 में अब तक 674 मामले परामर्शित केंद्र पर आए जिस में से 131 मामलों में समझौता किया गया जिसमें पति-पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए और कोई अभियोग दर्ज नहीं किया गया अभी तक, सकुशल साथ रह रहे हैं। एसपी ने बताया कि दो, तीन प्रकरण ऐसे भी हैं जो कई वर्षों से पति-पत्नी साथ में नहीं रह रहे थे लेकिन परामर्श केंद्र में वार्ता करने के बाद, एक साथ रहने को राज़ी हो गए। द्विवेदी ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में 674 मामले आए, जिस में से लगभग 500 केस डिस्पोज किए गए, जो शेष हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है।

