मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ से रामगढ़ निवासी पं.पुरोहित राम निवास मिश्रा को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने का ग्राम सभा से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

विदित हो कि श्री मिश्रा मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रशिक्षित जनस्वास्थ्य रक्षक हैं और श्री मिश्रा नशा मुक्ति के लिए प्रचार प्रसार कर जगह-जगह जन-जन तक अथक प्रयास निरंतर किया जा रहा है।साथ हीं शराब पैकारी का खुलकर विरोध विगत वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

श्री मिश्रा के नशामुक्ति अभियान के कारण काफी लोग जागरूक हुए हैं। जिससे ज्योति गुप्ता सरपंच ग्राम पंचायत रामगढ़ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिये जाने का पत्र लेखकर भेजा गया है।

श्री मिश्रा के द्वारा हर समाज के गरीब, असहाय,लाचार,बेबस लोगों के हित के लिए यथासंभव प्रयास भी किया जा रहा है।साथ ही शासकीय भूमियों में अत्यधिक अतिक्रमण हो रहा है जिसका पुरजोर विरोध भी किया जा रहा है।

