खेलकूद गतिविधियों से बच्चों को मिला तनावमुक्त माहौल और नया जोश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खेलकूद गतिविधियों से बच्चों को मिला तनावमुक्त माहौल और नया जोश | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं आनंद विभाग के प्रभारी पंकज सांवले के सहयोग से 11 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

खेलकूद गतिविधियों से बच्चों को मिला तनावमुक्त माहौल और नया जोश | New India Times

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना एवं शैक्षणिक दबाव से मुक्त कर उन्हें आनंद की अनुभूति कराना रहा। इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत नींबू रेस, चेयर रेस, क्रिकेट स्पर्धा सहित विभिन्न पारंपरिक व रोचक खेलों का आयोजन किया गया।

खेलकूद गतिविधियों से बच्चों को मिला तनावमुक्त माहौल और नया जोश | New India Times

खेलों में भाग लेकर बच्चों ने न केवल आनंद की अनुभूति की, बल्कि उनकी टीम भावना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता एवं आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इन आयोजनों में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आनंद विभाग के समन्वय से आयोजित इन गतिविधियों ने बच्चों के स्ट्रेस रिलीज (तनाव मुक्ति) में सकारात्मक भूमिका निभाई है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास को भी प्रोत्साहन मिला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.