समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भोपाल कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भिक्षावृत्ति पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, दिल्ली/भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन और सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भोपाल कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भिक्षावृत्ति पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश | New India Times

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग में 80 प्रतिशत से कम शिकायतों का निराकरण स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही, सभी एसडीएम को भोपाल में भिक्षावृत्ति पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भोपाल कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भिक्षावृत्ति पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश | New India Times

कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, समग्र ई-केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री और प्रधानमंत्री किसान योजना की ई-केवाईसी से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा की और सभी विभागों को वृक्षारोपण की जीआई टैगिंग व फोटोग्राफ सहित डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.