नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिले के जामनेर ब्लॉक में सुलेमान पठान हत्या मामले की जांच करने के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है। 11 अगस्त 2025 को दिनदहाड़े एक गिरोह कैफे से सुलेमान का अपहरण कर लगभग चार घंटे बाद उसको अधमरे हालत में उसके घर के आंगन में फेंकता है। बचाने आए मां बाप बहन दादा को पीटा जाता है इसी बीच सुलेमान दम तोड़ देता है। मृतक का जो कुछ भी दोष रहा हो कानून किसी भी भीड़ को सड़क पर इंसाफ करने की इजाज़त नहीं देता। मॉब लिंचिंग की इस घटना को गोदी मीडिया ने धीरे धीरे टीवी से गायब कर दिया है। गोदी चैनल न सत्ता से सवाल पूछ रहे हैं न मंत्री स्वयं से कोई प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

चंद यू ट्यूबर्स मामले को लेकर प्रशासन से मिलने वाली जानकारी की ईमानदारी के साथ रिपोर्टिंग कर रहे हैं। सुलेमान को मारने वाले गिरोह को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर घूम रही सामग्री जनता को काफ़ी कुछ बता रही है। एक नफ़रती सोच ने सुलेमान की जान ली और दर्जनों बच्चों को हत्या का आरोपी बना दिया। पश्चिमी सभ्यता धारण करने वाले कैफे और उन्हें चलाने वाले संस्कृती रक्षकों का दोगलापन धर्म और राष्ट्रवाद के किस पैमाने पर नापना चाहिए ? इस प्रकरण में पुलिस अपनी ओर से किसी तीसरे पक्ष को पार्टी बनाएगी इसकी संभावना कम है। मृतक के परिजनों को कोर्ट से हि इंसाफ़ हासिल करना पड़ेगा इसी बीच कदम कदम पर सत्ता और उसके सिस्टम से लड़ना होगा।

हेवी रैन के पंचनामे : जलगांव जिले के 15 में से आधे ब्लॉक में अतिरिक्त बारिश हो गई है। महाराष्ट्र का सिडनी कहे जाने वाले जामनेर ब्लॉक में राजस्व प्रमुख नानासाहब आगले ने औचक निरीक्षण दौरा किया। DC विजय ढगे के हाजरी में रोटवद, नाचनखेड़ा लाखोली में अधिकारियों ने बारिश से पीड़ित परिवारों का हाल जाना पंचनामे करने के आदेश दिए।

