मेघनगर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, आजाद क्लब झाबुआ  विजेता रही | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, आजाद क्लब झाबुआ  विजेता रही | New India Times

शक्ति क्लब मेघनगर के सयुक्त तत्त्वधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संत अर्नोल्ड स्कूल प्रांगण में किया गया जिसमें 16 टीम ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो सेमी फाइनल मैच खेले गये, जिसमें एक सेमी आजाद फुटबॉल क्लब ओर डी. आर. पी. फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें आजाद क्लब ने मैच जीत कर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह बना ली। दूसरा मैच एम. टी.सी. झाबुआ ओर एंजल क्लब के बीच हुआ जिसमें एम. टी. सी. झाबुआ ने एंजल क्लब को हराकर फाइनल में पहुची।

मेघनगर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, आजाद क्लब झाबुआ  विजेता रही | New India Times

इसी तरह प्रतियोगिता का अंतिम फाइनल मैच का महा मुकाबला एम. टी. सी. क्लब झाबुआ ओर आजाद क्लब झाबुआ के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा, दोनों टीम ने अपनी पूरी ताकत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया आखिरकार मैच को पूरी तरह से आजाद फुटबॉल क्लब ने अपने पक्ष में कर लिया ओर आजाद क्लब 1-0 से फाइनल मुकाबले की विजेता टीम बन गई एम. टी. सी. (युथ क्लब) उप विजेता रही।

मेघनगर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, आजाद क्लब झाबुआ  विजेता रही | New India Times

यह मिला पुरुस्कार

शक्ति क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15000/- का नगदी ओर शिल्ड से नवाजा गया एवं उपविजेता टीम को 7500/- नगदी ओर शिल्ड से पुरस्क्रत किया गया। इसके साथ ही बेस्ट गोलकीपर के लिए आजाद क्लब के आर्यन को ट्राफी ओर 500 रुपये, बेस्ट डिफेंडेर के लिए मोंटू को ट्राफी ओर 500 रुपये,  बेस्ट स्कोरर के लिए आजाद क्लब के प्लेयर को ट्राफी ओर 500 रुपये, बेस्ट प्लेयर ऑफ़ प्रतियोगिता के लिए विकास को ट्राफी ओर 500 रुपये से पुरकरत किया गया। विजेता टीम को शक्ति क्लब की ओर से एवं उप विजेता टीम को मेघनगर पडवाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. किशोर नायक की ओर से दिया गया।

मेघनगर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, आजाद क्लब झाबुआ  विजेता रही | New India Times

इनका रहा सहयोग
उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी संस्था के रूप में खेल एवं युवक कल्याण झाबुआ, सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर, युवा संघ मेघनगर, जिला फुटबॉल संघ झाबुआ। शक्ति क्लब के वरिष्ठ सदस्य किशन प्रजापति, चंचल जैन, फा. जोमन जेम्स, फा. डिमेलो, फा. एंड्रूजलोबो, नरेंद्र प्रजापत, दिलीप प्रजापत, राकेश शर्मा, दीपक पंचाल, प्रकाश नलवाया, देवेश सोनी, जेवियर चारेल, विजय गनावा, जिम्मी निर्मल, फिरोज इनाल, आनंद मेडा, कलसिंग भूरिया, पत्रकार रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, दीपक खाड़िया, प्रवीण भाबोर, अतुल डामोर, संदीप कटारा, जय विक्रांत चारेल, विजय भुरिया ,संजीवंन चारेल,स्वपनिल मेडा, विवेक गनावा, रमीज शेख, रिजवान कादरी, अभिषेक ओहारी, शिफान सैयद आदि का सारानीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.