मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा का आज जन्मदिन होने से ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर के सभी सदस्य, पदाधिकारीगण श्री दुर्गेश शर्मा के कार्यालय पहुंच कर उन का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से सम्मान कर उन्हें शुभ जन्मदिन की बधाई अर्पित कर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी।
इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती सारिता राजेश भगत, उपाध्यक्ष अताउल्ला खान, वरिष्ट सदस्य मनसूर सेवक, सचिव धर्मेन्द्र सोनी,पुनित सांकले, राजकुमार बचवानी, अभय बालापुरकर, जैकी जी, राजेश भगत, इत्यादि उपस्थित थे।

