मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद, निवासी ग्राम कोंतर तहसील अमरपाटन, जिला मैहर, मध्य प्रदेश के निवासी युवा छात्र शुभम मिश्रा को राज्यपाल द्वारा विशेष सम्मान से आज दिनांक 17 अगस्त 25 को नवाजा गया। राज्यपाल ने उनकी असाधारण उपलब्धि और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

शुभम, जो नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं माता श्रीमती चन्द्रकला मिश्रा वर्तमान में अधीक्षक सीनियर छात्रावास मुकुन्दपुर में पदस्थ हैं जिनके पुत्र हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों के अटूट समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने शुभम की सफलता को राज्य के अन्य छात्रों के लिए एक आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा ही प्रदेश और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे। शुभम मिश्रा का यह सम्मान समारोह, उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र और प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

