फतेहपुर मजार प्रकरण: पुलिस पर पक्षपात और लापरवाही के आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

फतेहपुर मजार प्रकरण: पुलिस पर पक्षपात और लापरवाही के आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि फतेहपुर के मजार को नुकसान पहुंचाने वाले हिंदू संगठनों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है ओर वहां x की पुलिस मजार की सुरक्षा करने में नाकाम रही है जब यह उग्रवादी 4 दिन पहले ही सूचना दे चुके थे तब भी फतेहपुर की पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई वीडियो देखने पर ऐसा लगता है पुलिस भी दंगाइयों के साथ मजार के शहीद होने पर पुलिस बल मूक दर्शक बनी रही पुलिस के सामने दंगाईयों की भीड़ सब कुछ करती रही पूजा होती रही नारे लगाए गए, बी जे पी के जिला अध्यक्ष एस पी साहब को खुले आम धमकाते रहे।

वंचितसमाज इंसाफ पार्टी चाहती है कि इन दंगाइयों की पहचान कर के जेलों में डाला जाय और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिस से देश में हिंदू मुस्लिम भाई चारे को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को सबक मिल। सके डॉ शेख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को भी संज्ञान लेना चाहिए सभी को अपने अपने धर्म पर चलने का अधिकार संविधान देता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.