गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर में “सहज योग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. अभिनव श्रीवास्तव, प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग, शासकीय कॉलेज, गोरमी (भिंड) रहे, जिन्होंने सहज योग की मूल अवधारणा, उसकी तकनीक और मानसिक स्वास्थ्य पर उसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि सहज योग न केवल तनाव और मानसिक दबाव को कम करता है, बल्कि एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आंतरिक शांति को भी बढ़ाता है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने ध्यान अभ्यास कर व्यावहारिक रूप से इसके लाभों का अनुभव किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक डॉ. गौरव जैसवाल एवं सहायक प्राध्यापक रामकुमार पालीवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुल 170 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए सहज योग अपनाने का संकल्प लिया।

