बजबजा रही नालियों की सफाई के लिए कौन होगा मेहरबान ? यह तो पता नहीं लेकिन मच्छरों के प्रकोप से गंभीर बीमारियों के फैलने का बना हुआ है खतरा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:


राजधानी भोपाल के वार्ड 77 में नगर निगम की लापरवाही के चलते नालियां सफाई के आभाव में गंदगी से बजबजा रही हैं। क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी का अंबार लगा रहता है। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी अपनी आंखें मूंदे हुए हैं।

बजबजा रही नालियों की सफाई के लिए कौन होगा मेहरबान ? यह तो पता नहीं लेकिन मच्छरों के प्रकोप से गंभीर बीमारियों के फैलने का बना हुआ है खतरा | New India Times

गंदगी से न केवल क्षेत्र में बदबू फैल रही है बल्की मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। जिससे वार्ड वासियों को काफी हलकान होना पड़ रहा है। मच्छरों के प्रकोप से गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।वहां के रहवासी कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र में किसी तरह की कोई साफ सफाई नहीं की जा रही है।

NIT संवाददाता ने जब इस संबंध में निगम स्वास्थ्य  अधिकारी के नम्बर 9424499817 पर शाम 6.35 एवं शाम 06.53 पर संपर्क कर
उनका मत जानने का प्रयास किया तो महोदय ने फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.