बरेली मोड़ पर डग्गामार वाहनों पर शिकंजा, 2 ईको वैन सीज, 5 बसों के चालान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बरेली मोड़ पर डग्गामार वाहनों पर शिकंजा, 2 ईको वैन सीज, 5 बसों के चालान | New India Times

बरेली मोड़ पर  डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चला एआरटीओ  व यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान चलाया गया।  यातायात एवं सड़क सुरक्षा व परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार डग्गामार वाहनों के विरुद्ध संयुक्त अभियान में एआरटीओ  सर्वेश कुमार सिंह, पी टी ओ राम आसरे व टीआई विनय कुमार पाण्डेय व टीएसआई मुन्ना लाल द्वारा बरेली मोड़ पर कुल 2 ईको वैन सीज, 5 बसों के चालान व 42 अन्य वाहनों के चालान किए गए।

एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया  कि संयुक्त अभियान के द्वारा अनवरत रूप से भविष्य में कार्यवाही चलती रहेगी। साथ ही लोगों से अपील भी की कि सुरक्षित सफर के लिए  शासन द्वारा निर्धारित वाहनों से ही यात्रा करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.