रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2025 दिन बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह तिरंगा महारैली महिला शक्ति और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगी, जिसमें जिले की जनता से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ से प्रातः 11 बजे होगा जो रजवाड़ा चौक तक निकाली जाएगी।
इस दौरान नागरिकों को देशभक्ति, एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, महिला समूह, उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करना है, बल्कि स्वच्छता और जन-जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन झाबुआ सभी महिलाओं से अनुरोध करता है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर देशभक्ति की भावना को मजबूती प्रदान करे।
