नोटिस के बावजूद ग्राम पंचायत रायखेड़ा में घटिया सीसी रोड निर्माण, भुगतान रोकने की मांग तेज | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नोटिस के बावजूद ग्राम पंचायत रायखेड़ा में घटिया सीसी रोड निर्माण, भुगतान रोकने की मांग तेज | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रायखेड़ा के ग्राम भोरिया में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य सुरेश गौड़ के घर से मोहन ठाकुर के घर तक स्वीकृत राशि 385000 रुपए की सड़क 6अगस्त से ग्राम पंचायत द्वारा सड़क बनाने का काम शुरू किया गया था। जिसका निर्माण कार्य वेहद घटिया किया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय मिडिया को जानकारी उपलब्ध कराई गई थी की ग्राम भोरिया में सरपंच सचिव के द्वारा सी सी सड़क घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है।

नोटिस के बावजूद ग्राम पंचायत रायखेड़ा में घटिया सीसी रोड निर्माण, भुगतान रोकने की मांग तेज | New India Times

देवरी से पहुँचे पत्रकारों ने जनपद सी ई ओ, ऐ ई मनरेगा को घटिया निर्माण कार्य की जानकारी दी जिस पर जनपद सी ई ओ मनीषा चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत रायखेड़ा के सरपंच सचिव, एबं उपयंत्री को तत्काल निर्माण कार्य रोकने में स्पष्टिकरण देने संबंधित नोटिस जारी किया था। पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ने सी ई ओ के नोटिस को ठेंगा दिखा कर दो दिन में ही घटिया एबं गुड़वात्तहीन सड़क का निर्माण कर दिया।

जानकारी के अनुसार सड़क के निर्माण के दौरान घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है। सी सी सड़क बहुत पतली एवं तय मापदंड के अनुसार नहीं बनाई गईं है। इस  पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी द्वारा जनपद पंचायत की सरपंच श्रीमती संतरानी गौंड सचिव दीपक खटीक उपयंत्री संजय खटीक को कारण बताओं नोटिस जारी किया था उस पर इन कर्मचारियों ने बिलकुल भी गौर नही किया। उक्त घटिया निर्माण कार्य का  मूल्यांकन एवं भुगतान रोकने की मांग की गई है।

जब इस संबंध में जनपद सी ई ओ मनीषा चतुर्वेदी से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीब नही किया। इनका कहना है ग्राम पंचायत सचिव कों राशि आहरित न करने संवधित पत्र देंगे एबं जो सड़क बनाई गई है उसे उखाड़ कर तय मापदंड के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। में स्वयं मौके पर जाकर जांच कर वरिष्ठ अधिकारी को प्रतिवेदन दूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article