जलगांव में माॅब लिंचिंग: नफरती सोच के साथ भीड़ ने पीट-पीट कर सुलेमान को उतारा मौत के घाट | New India Times

नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव में माॅब लिंचिंग: नफरती सोच के साथ भीड़ ने पीट-पीट कर सुलेमान को उतारा मौत के घाट | New India Times

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर में नफ़रत घृणा और तिरस्कार की भावना से भरे हुए लड़कों के समूह ने 21 साल के सुलेमान रहीम पठान को पीट पीट कर मार डाला। 11 अगस्त की दोपहर किसी एक लड़की के साथ कैफे में होने का कारण पा कर 10/15 लड़के सुलेमान को कैफे से दबोच कर बाहर लाते हैं पीटते हैं। सुलेमान को बस स्टैंड और 15 किमी दूर उसके गांव बेटावद तक भगा-भगा कर पीटा जाता है। सुलेमान के कैफे में होने की ख़बर कौन किसे देता है? मामले में लड़की की भूमिका क्या है? वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से किसी साज़िश को रचा गया था? सुलेमान के पिटाई की घटना पुलिस स्टेशन के आसपास 100 मीटर के दायरे में होती है। पुलिस में भर्ती होने की ख्वाहिश रखने वाले सुलेमान की मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी गई। मॉब लिंचिंग की ख़बर समाज में आग की तरह फैलते ही इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने इस मामले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया। पुलिस अधीक्षक डॉ महेश्वर रेड्डी ने जामनेर पहुंचकर डेरा डाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपी गिरफ़्तार किए गए बाकी 10 की तलाश जारी है। सुलेमान की लिंचिंग करने वालों मे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 15 से 20 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मंत्री गिरीश महाजन के गृह नगर में दिनदहाड़े अंजाम दी गई हत्या की इस घटना ने देवेन्द्र फडणवीस सरकार के कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article