गोल्हौरा पुलिस ने आयोजित किया डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

गोल्हौरा पुलिस ने आयोजित किया डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला | New India Times

थाना गोल्हौरा पुलिस ने मदर सजवुनिसा मो0 हनीफ इण्टर कालेज मऊ नानकार में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का आयोजन कर अध्यापकों एवं छात्र व छात्रों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित तथा प्रेरित कर साइबर क्राइम के बारे में जागरुक किया। प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता व उप निरीक्षक रणविजय सिंह मय टीम द्वारा 06 अगस्त 2025 को मदर सजवुनिसा मो0 हनीफ इण्टर कालेज मऊ नानकार में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकों एवं छात्र व छात्रों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रेरित किया गया। डिजिटल वॉरियर्स के क्या काम होंगे? जैसे अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं, उनको शेयर न करना।

सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर न करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि।युवाओं को साइबर अपराध से बचने व भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के अंतर्गत फेक न्यूज, साइबर क्राइम की पहचान, इसके प्रभाव, तथ्य, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरुकता हेतु “साइबर दोस्त” नाम से संचालित किए जा रहे एक्स (ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउंट @UPPolice को फॉलो करवाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरुक किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.